संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में तैरता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
June 26, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में तैरता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गाँव के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक लापता युवक का शव नहर के पानी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गॉव का निवासी मनोज यादव (38 वर्ष), पुत्र राम नरेश, बीती रात गाँव के बाहर गदिया नहर के पास बैठा था। इसके बाद वो संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। परिजनों नें काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने नहर के दो फुट ऊंचे पानी में एक लाश को डूबा हुए देखा, जिसकी पहचान मनोज यादव के रूप में हुई, जो दो भाइयों में बड़ा था।
स्थानीय लोगो के अनुसार, मनोज लंबे समय से बेरोजगार था और उसे शराब पीने की लत लग चुकी थी। इसी लत के कारण उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई थी। अपना खर्चा चलाने के लिए मनोज अपनी पुश्तैनी जमीन बेचा था। उसके पास कुल 6 बीघा जमीन थी, जिसमें से वे 3 बीघा जमीन बेच चुका था, हालांकि कुछ जमीन कहीं और खरीदने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी भारी नशे में था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
कम पानी में शव मिलने के कारण मामला संदेहास्पद बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।