साबरमती एक्सप्रेस से बस्ती जा रहे रेलयात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

साबरमती एक्सप्रेस से बस्ती जा रहे रेलयात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। अहमदाबाद से मजदूरी कर अपने भतीजे के साथ घर लौट रहे एक अधेड़ रेलयात्री की ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, राजू राजभर (58 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सूर्य नाथ, निवासी ग्राम सभा कोडियापुर थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती अपने भतीजे राहुल राजभर पुत्र आनंद कुमार, निवासी बेनियापुर, थाना वाल्टरगंज के संग गुजरात के अहमदाबाद जिले में मजदूरी करता था। दोनों साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक राजू राजभर की तबीयत बिगड़नें पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। मृतक के पास से उसका रेल टिकट भी बरामद हुआ है। साथ में यात्रा कर रहे भतीजे राहुल राजभर ने बताया कि वे दोनों अहमदाबाद से मजदूरी करके साथ में घर लौट रहे थे। मृतक राजू राजभर अपने पीछे दो बच्चों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस नें लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top