पारिवारिक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

पारिवारिक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसके जीजा और ससुराल के अन्य सदस्यों पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

परिजनों के अनुसार, हैदरगढ़ निवासी मोहित (22) को उसके जीजा ने कोर्ट में चल रहे एक पुराने मामले में पेशी के बहाने बाराबंकी बुलाया था। बताया जा रहा है कि कोर्ट पहुंचने पर जब मोहित को पता चला कि पेशी की तारीख आगे बढ़ गई है, तो उसने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। शिकायत के मुताबिक, मोहित जब वापस लौट रहा था, तब कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वहाँ सुनियोजित तरीके से मोहित पर हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को ईलाज के लिए पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

 

कोठी थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top