3 दिनो से लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिजनों में कोहराम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले तीन दिनों से लापता एक 25 वर्षीय युवक का शव बरखरा तालाब में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला।








