ट्रेन के आगे कूदकर विवाहिता ने दी जान, दोपहर में हुई शिनाख्त, परिजनों में पसरा मातम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी नगर पंचायत में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 27 वर्षीय विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बंकी नगर पंचायत के हुसैन पुरवा मोहल्ले के पास स्थित रेठ नदी पुल पर बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच यह हादसा हुआ। पटरी पर महिला को आता देख ट्रेन पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी। घटना के तुरंत बाद ट्रेन पायलट ने मेमो के जरिए कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बंकी चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास तेज किए।
कुछ ही घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर पुलिस को मृतका के मायके पक्ष का सुराग मिला। पुलिस ने मसौली थाना क्षेत्र के तकिया ग्राम निवासी परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे परिजनों ने मृतका की पहचान गुलशन (27) पत्नी मोहम्मद आसिफ के रूप में की।
सुढ़ियामऊ में हुई थी शादी








