संदिग्ध अवस्था में युवक क़ी मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक क़ी मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे क़ी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के रोशन तकिया निवासी शमीम साईं (20) पुत्र मो. गुड्डू साई के घर में मंगलवार सवेरे मातम सा पसर गया। शमीम क़ी मौत पर क्षेत्र में फैली चर्चा क़ी सूचना पर पहुँची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर आगे क़ी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मामले में जाँच क़ी जा रही है। बताया कि मृतक चार भाई और दो बहनों में मँझला बेटा था, उसका पिता गुड्डू राजगीर मिस्त्री है।








