एक दूसरे को बचाते हुए गोमती में डूबे सगे भाइयों की मौत तीन वर्ष पूर्व पत्नी की निधन के बाद दोनों बेटों की मौत से पिता पर टूटा दुखो का पहाड़

एक दूसरे को बचाते हुए गोमती में डूबे सगे भाइयों की मौत

तीन वर्ष पूर्व पत्नी की निधन के बाद दोनों बेटों की मौत से पिता पर टूटा दुखो का पहाड़

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। तीन वर्ष पूर्व पत्नी के निधन के बाद गोमती नदी में एक साथ दोनों पुत्रो की डूबने से हुई मौत से एक पिता पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। जिसको भी इस दुखद घटना की सूचना मिली उसकी रूह काँप गई, हर कोई इस हृदय विदारक घटना से आहत होकर शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करता दिखा।

 

जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर गॉव के निवासी अशोक पाण्डेय पूजा पाठ करके अपने परिवार का भरण पोषण करते रहे है। परिवार में तीन वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो चुकी है, एकलौती पुत्री का विवाह हो चुका है। दो पुत्र देवेंद्र उर्फ़ हैप्पी (18) और 13 वर्षीय गजेंद्र उर्फ़ हनी ही जीवन के जीवन का एकमात्र सहारा थे। दोनों भाई बाराबंकी शहर में अपने चाचा के पास रहकर आगे की पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार को हनी और हैप्पी अपने पिता के पास बुढ़ना वापस आए थे। बुधवार को सवेरे नौ बजे दोनों भाइयों नें अवशानेश्वर महादेव के दर्शन का संकल्प लिया और अपने चचेरे भाई मनु पाण्डेय और पड़ोसी आदर्श पाल के संग दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले चारो गोमती नदी में नहाने लगे इस दौरान गजेंद्र डूबने लगा तो बड़ा भाई देवेंद्र उसे बचाने गया और वो भी डूबने लगा ये देखते ही मनु और आदर्श चीख चीख कर रोने लगे उनकी आवाजे सुनकर आसपास मौजूद लोगो नें गजेंद्र को नदी नें बाहर निकाला तो वो मृत मिला, एक घंटे बाद देवेंद्र की लाश मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। दुखद सूचना सुनकर परिवार पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस नें शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top