जैदपुर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
June 20, 2026
जैदपुर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधपुरा में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के अंदर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका रावत (17 वर्ष) शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत जाना चाहती थी, जहाँ इन दिनों मेंथा की कटाई का काम चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उसे घर के कार्यों के लिए रुकने को कहा गया था। कुछ समय बाद जब छोटा भाई घर पहुँचा, तो उसने घटना की जानकारी दी। प्रियंका अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
पुलिस कर रही है विधिक कार्रवाई
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई और जांच में जुटी हुई