पुरुषोत्तमदास आश्रम के सेवादार की मौत

पुरुषोत्तमदास आश्रम के सेवादार की मौत

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर स्थित एक आश्रम में सेवा कर रहे वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के बेतिया जिला अंतर्गत थाना नौतन के ग्राम व पोस्ट शिवराजपुर निवासी भरत शर्मा (65) पुत्र स्व. जगदेव शर्मा पिछले दो महीने से कोठी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर स्थित पुरुषोत्तम दास आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के बाबा अनिल गिरी ने बताया कि भरत शर्मा का पहले भी यहाँ आना-जाना लगा रहता था।रोज की तरह बीती शाम करीब चार बजे वह आश्रम में सेवा कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आश्रम के लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिद्धौर लेकर गए, जहाँ उपचार के दौरान करीब आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना मिलने पर बाराबंकी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए साथ लें गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top