सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत चार हिरासत में
नगर कोतवाली के पैसार स्थित सिद्धार्थ नगर मोहल्ला के एक मकान पर हुई बड़ी कार्रवाई
काफी समय से मिल रही थी सेक्स रैकेट संचालन की शिकायतें, पुलिस ने मारा छापा
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के पैसार स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक चार मंजिला मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया। मकान की तलाशी में भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम के पैकेट और नशीली दवाएं बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।क्षेत्रीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों पर सीओ सिटी संगम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह जाल बिछाया। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी, सीओ रामनगर गरिमा पंत और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने देर रात संदिग्ध मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस की दबिश पड़ते ही मकान में मौजूद कुछ लोग पीछे के रास्तों से भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक मकान के अलग-अलग कमरों की सघन तलाशी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कई कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पकड़े गए लोगों में एक महिला इस मकान की मालकिन बताई जा रही है। सभी को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली लाया गया है।
छापेमारी की सूचना मिलते ही मोहल्ले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और पड़ोसियों का कहना है कि ये रैकेट शहर के अलग इलाकों में चार दशकों से सक्रिय था। इस मकान में करीब 20 वर्षो के लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।
दो घंटे तक चली कार्रवाई, गलियों में भागीं युवतियां








