भाजपा नें किया पीडीए आरक्षण घोटाला, सपा नें प्रेसवार्ता में साधा निशाना

भाजपा नें किया पीडीए आरक्षण घोटाला, सपा नें प्रेसवार्ता में साधा निशाना

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी नें छाया चौराहा इंदिरा मार्केट स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में पीडीए आरक्षण घोटाले के मुद्दे पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता में भाजपा को आड़े हाथों लिया।

 

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री/रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ व अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए कहाकि भाजपा सरकार ने संविधान की मूल भावना व सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर करते हुए पिछड़ा, दलित व आधी आबादी (पीडीए) समाज के आरक्षण अधिकारों पर हमला है। विभिन्न भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी कर हजारों आरक्षित पदों को पीडीए समाज को वंचित करने का कार्य किया है। सरकार ने कुल 22 विज्ञापन भर्तियां निकाली, जिसमें सरकार के आरक्षण के अनुसार पीडीए को 46. 817 प्लस पद मिलने थे, लेकिन मिले मात्र 35.303 इसमें पीडीए से 11.514 छीन लिए। इसी प्रकार 69000 शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न भर्तियों में खेल हुआ। पिछड़ा वर्ग आयोग नें भी आरक्षण के सही अनुपालन न होने की बात स्वीकार की जा चुकी है। लेकिन सरकार दोषियों के प्रति असमर्थ दिख रही है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को घर-घर तक पहुंचा कर भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी चेहरे को जनता के सामने उजागर करेगी। सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक बेटे-बेटियों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते। प्रदेश में हुई भर्तियों में वन और वन्य जीव संरक्षक भर्ती में 88 पदों की एडिट जूनियर हाईस्कूल की शिक्षक भर्ती में 547 पदों की लूट करने की बात कही।
सपा नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार से पीडीए आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग के साथ जन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।
प्रेस वार्ता में अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top