ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हुए कार सवार युवक हारा जिंदगी की जंग, डेढ़ माह के लम्बे उपचार के बाद हुई मौत
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के सन्दौली उमरपुर निवासी एक राजगीर की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार अब इलाज में खर्च हुए लाखों रुपये के मुआवजे के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है।








