नशे में हुई पारिवारिक कलह के बाद अपने ही खेत में लटकता मिला अधेड़

रात में हुई पारिवारिक कलह, भोर पहर अपने ही खेत में लटकता मिला अधेड़

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलादासपुर चौरी गांव में शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान बदलू रावत (61) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मृतक के पुत्र राजकुमार को उसके घर आकर बताया कि उसके पिता का शव एक किलोमीटर दूर खेत में एक पेड़ पर फंदे से झूल रहा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थे और उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। गुरुवार की रात को भी बदलू का अपनी पत्नी कृष्णा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब ढाई बजे राजकुमार ने अपने पिता को घर के बाहर चारपाई पर सोते हुए देखा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और चार बेटियों का परिवार छोड़ गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top