परम् वीर झाला मन्ना के बलिदान दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नें दी श्रद्धांजलि
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। झाला मन्ना एक वीर योद्धा के साथ स्वामिभक्ति बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। जिन्होंने मेवाड़ की स्वतंत्रता बरकरार रखने की लड़ाई में महाराजा महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लडते हुए वीरगति को प्राप्त किया था।
उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज के प्रांगण में बारह संघ विमुक्त घुमंतू जन जाति समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी पूनम गिहार नें वीर बलिदानी झाला मन्ना के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। झाला मन्ना के चित्र पर पुष्प हार अर्पित कर नमन कर उनके संघर्ष समर्पण बलिदान को साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि झाला मन्ना का इतिहास वीरता समर्पण और साहस से भरा हुआ है। उनके संघर्ष वीरता और बलिदान कि लोग चर्चा करते है। आज भी झाला मन्ना का बलिदान मेवाड़ के इतिहास में वीरता और समर्पण का प्रतीक बना हुआ है।
कार्यक्रम संयोजक पूनम गिहार ने घुमंतू समाज के हक अधिकारों की रक्षा एवं उनके अधिकारों को दिलाया जाने की चर्चा करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
