कठौता से लापता हुए युवक की शैलानी माता मंदिर के पास मिली लाश, गोमती डैम पर खड़ी थी स्कूटी

कठौता से लापता हुए युवक की शैलानी माता मंदिर के पास मिली लाश, गोमती डैम पर खड़ी थी स्कूटी

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। बीते बुधवार की रात गोमती नगर थाना क्षेत्र के कठौता में अपनी किराना की दुकान बंद करने के बाद लापता हुए युवक की लावारिस लाश की शिनाख्त सोमवार की रात परिजनों नें पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर की। इन पांच दिनों के बीच युवक के गायब होने से लेकर उसकी लाश से पांच किलोमीटर दूर इंदिरा डैम स्थित गोमती पुल पर मिली स्कूटी नें बाराबंकी से लेकर लखनऊ की गोमती नगर और बीबीडी पुलिस को चक्कर में डाल दिया है, कि आखिर जाँच का सिरा कहा से शुरू हो कि ये मौत की गुत्थी के पीछे का राजफाश हो सके।

 

जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली गॉव निवासी अनुराग उर्फ़ मयंक साहू (23) पुत्र स्व. बृजेन्द्र कुमार साहू का लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित कठौता पेट्रोल पम्प के पीछे किराना की अपनी दुकान और घर था। बीती 10 जून की रात 11 बजे उसे अपनी दुकान बंद करते हुए कुछ लोगो नें देखा था। अगले दिन बृहस्पतिवार सवेरे 10 बजे तक उसकी दुकान नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसे हर उस जगह ढूढ़ने की कोशिश की जहाँ उसका आना – जाना रहता था। इस बीच शनिवार को मयंक की माँ पुष्पा नें भतीजे हर्ष के संग अन्य रिश्तेदारो के साथ विभूति खण्ड थाने पहुंची और पुलिस को मयंक के लापता होने की मौखिक जानकारी दी। बड़े भाई सत्यम नें रविवार को विभूति खण्ड थाने पर तहरीर दिए जाने पर गुमशुदगी दर्ज हुई। दूसरी तरफ सतरिख थाना के डल्लूखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में दऊदामऊ घाट पर नाविको नें एक लाश गोमती नदी में पड़ी देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई, नाविको से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस नें लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। सोशल मिडिया पर लावारिस लाश की फोटो वाइरल होने के बाद सोमवार की रात परिजनों नें पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मयंक की लाश की शिनाख्त की। इस दौरान इंदिरा डैम पर गोमती पुल पर गोसाईगंज से आने वाले मार्ग पर खड़ी मिली मयंक की स्कूटी को बीबीडी पुलिस नें कब्जे में लिया। इस पीले रंग की स्कूटी की पहचान मृतक के भाई सत्यम की।
मयंक की मौत की अनसुलझी गुत्थी, लखनऊ से लेकर बाराबंकी की पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन चुकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की जाएगी, सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top