दाड़ी तुला धाम में डूबे युवक के पिता नें जताई हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
June 15, 2026
दाड़ी तुला धाम में डूबे युवक के पिता नें जताई हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रविवार दोपहर अपने पड़ोसियों के साथ दाड़ी तुला धाम स्थित अमृत सरोवर में स्नान करने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में डूबने से हुई मौत को परिजनों नें हत्या का मामला बताया है। पिता नें साथ गए तीन युवको पर पुश्तैनी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाने से शक यकीन में बदलनें की बात कही है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना महंगवा क्षेत्र के हिम्मतपुर गॉव का निवासी रोहित यादव (22) पुत्र अजय यादव, जिओ फाइबर में टॉवर नेटवर्किंग का काम करता था। रविवार को अवकाश होनें चलते पड़ोसी मनीष रावत के कहने पर घूँघटेर थाना क्षेत्र के गॉव मोहनापुर स्थित दाड़ी तुला धाम के अमृत सरोवर में स्नान करने गया था, मनीष के संग दो और साथी अभिषेक यादव और मनोज रावत भी पहुंचे थे। रविवार दोपहर चार बजे जब रोहित को आने में देर होने लगी तो उसके मोबाइल पर फोन किया। किसी अन्य नें फोन उठा कर बताया कि एक युवक तालाब में डूब गया है, सरोवर से किनारे उसकी बाइक, मोबाइल और कपड़े पड़े हुए और उसके साथ यहां कोई नहीं है। ये सुनते ही परिजन बिना देर किए दाड़ी तुला धाम पहुंचे जहाँ लोगो का मजमा लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस सरोवर से शव को बाहर निकालने के प्रयास कर रही थी। गोताखोरो की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया, मृतक आँखों के दोनों तरफ चोट के निशान थे। मृतक के पिता का कहना है कि फरार युवकों में अभिषेक यादव के परिवार से उनकी पुश्तैनी रंजिश थी, मनीष बहला-फुसला कर नहाने लें गया था। अजय यादव नें बताया कि उनका पुत्र रोहित अच्छा तैराक था। पुलिस का कहना है कि फरार युवकों कि तलाश जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत की गुत्थी को सभी एंगल से जाँचा जा रहा है।