आंधी के दौरान छत से उतरते समय गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

आंधी के दौरान छत से उतरते समय गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

 

कथनी_करनी_न्यूज
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजुरिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीते मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान छत से नीचे उतरते समय पिलर की सरिया में पैर फंसने से एक 31 वर्षीय युवक घर के बाहर गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कई दिनों तक चले इलाज के बाद सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार बदोसराय थाना क्षेत्र के खजुरिया गॉव निवासी बुधराम पाण्डेय (31) पुत्र छोटू पाण्डेय मंगलवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। देर रात अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए छोटू हड़बड़ाहट में छत से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक पिलर से निकली हुई लोहे की सरिया में उसका पैर फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर सीधे घर के बाहर गली में जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

अस्पतालो के चक्कर काटते रहे परिजन

 

परिजन आनन-फानन में घायल छोटू को लेकर सिरौलीगौसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
हर जगह इलाज कराने के बाद भी उसकी स्थिति बिगड़ती गई, रविवार को परिजन उसे वापस सिरौलीगौसपुर सीएचसी लेकर आए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसी शाम उसे फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

खेती-किसानी करता था मृतक

 

परिजनों ने बताया कि मृतक छोटू पाण्डेय अभी अविवाहित था और खेती-किसानी करके परिवार का हाथ बंटाता था। वह चार भाइयों में संझला (तीसरे नंबर का) था। उसकी असमय मौत से माता-पिता और भाइयों सहित पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top