पिता की मौत के बाद गुमसुम रह रहे युवक की लटकती मिली लाश, दूसरे युवक की लाश उसके घर के सामने लटकती मिलने के बाद परिजनो नें अंतिम संस्कार कर दिया

पिता की मौत के बाद गुमसुम रह रहे युवक की लटकती मिली लाश

दूसरे युवक की लाश उसके घर के सामने लटकती मिलने के बाद परिजनो नें अंतिम संस्कार कर दिया

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। एक साल पहलें हुई पिता की मौत से बाद गुमसुम रह रहे युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से परिवार में मातम सा पसर गया। दो बहनों की जिम्मेदारी संभालने वाले एकलौते भाई की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। वही दूसरे युवक की लाश उसके घर के सामने लटकती मिलने के बाद परिजनों नें बिना पीएम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के बरदरी मरकामऊ गॉव के निवासी चांद बाबू (24) पुत्र स्व. मोहियाद्दीन की लाश शुक्रवार की भोर घर में फंदे से लटकती देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों का मजमा लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची तो शव को परिजन फंदे से उतार चुके थे। पुलिस नें लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चांद बाबू के पास मिले मोबाइल फोन को पुलिस नें कब्जे लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर कोतवाल मनोज कुमार नें बताया कि चांद बाबू मिलनसार स्वभाव का था, एक साल पहले उसके पिता बीमारी से ग्रस्त होने की वजह से इंतकाल हो गया था। मृतक की बेवा माँ लखनऊ में रहकर रोजगार करती थी। बताया कि आत्म हत्या का वास्तविक कारण अभी किसी को नहीं पता है, जो जाँच का विषय है।

 

दूसरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज गॉव निवासी जंग बहादुर यादव (22) पुत्र जगदीश प्रसाद यादव की मौत से जुड़ा है। जंग बहादुर की लाश शुक्रवार को सवेरे उसके घर के सामने लगे से पेड़ से फंदे के सहारे लटकती देख परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन जंग बहादुर को पेड़ से अचेत अवस्था में उतार कर पहले पास के सीएचसी लें गए जहाँ उसे मृत घोषित किए जाने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top