विश्व बल श्रम दिवस निषेध दिवस मनाकर दिया गया जागरूकता का ज्ञान, विकास खण्ड बनीकोडर क्षेत्र में आयोजित हुए गोष्ठी
June 12, 2026
विश्व बल श्रम दिवस निषेध दिवस मनाकर दिया गया जागरूकता का ज्ञान
विकास खण्ड बनीकोडर क्षेत्र में आयोजित हुए गोष्ठी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशन में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस एम.सी.टी. रामसनेहीघाट बनीकोडर में मनाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अवधेश कुमार ने कहा की बाल श्रम की समस्या एक चुनौती बनती जा रही है। विभिन्न देशों द्वारा बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में दुनिया भर में बाल श्रम की क्रूरता को समाप्त करने के लिए हर साल 12 जून को यह मनाया जाता है। उन्होंने कहा बाल श्रम वह कार्य है जिसे करने से बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ता है, जो उसकी मानसिक शारीरिक सामाजिक या नैतिक स्थिति को नुकसान पहुंचता है। ये बालक की आयु के अनुपात से अत्यधिक कठिन खतरनाक और शोषणकारी होता है। बाल श्रम गरीबी अशिक्षा बेरोजगारी सामाजिक असमानता और जागरूकता की कमी से उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। जिससे बाल अधिकारों की रक्षा हो सके और बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य और विकास के अवसर प्रदान हो सके। बाल श्रमिक की समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक सामाजिक तथा व्यक्तिगत सभी स्तरों पर प्रयास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अधिकांश बाल मजदूरी असंगठित क्षेत्र ईट भट्टो, घरेलू, कृषि, मोरंग-बालू ढुलाई और दुकानों के कार्य में है। अतः बाल श्रम को समाप्त करने के लिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए हमें व्यापक प्रयास करना होगा जिससे बाल श्रमिक बच्चों का बचपन हम लौटा सकें। सुपरवाइजर अमित कुमार ने बच्चों को बाल श्रम से बचाने के लिए पुलिस सहायता 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील करके ने सरकार की ओर से बच्चो के लिए संचालित योजना स्पॉन्सरशिप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य आदि के बारे में जानकारी दी। एमसीडी के संस्थापक शशांक पांडेय ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा बच्चे देश का भविष्य है इनको उचित संरक्षण देना हम लोगों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों नें स्लोगन प्रतियोगिता व शिक्षा को अपनाना है बाल श्रम मिटाना है के नारे लगाए इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव व तमाम बच्चे उपस्थित रहे।