अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर पर कृषक करें शिकायत : जिला कृषि अधिकारी
June 12, 2026
अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर पर कृषक करें शिकायत : जिला कृषि अधिकारी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जनपद में बढ़े हुए मूल्यों पर यूरिया उर्वरक बिक्री की शिकायत मिलने पर मेसर्स शिव खाद भण्डार फुटकर उर्वरक विक्रेता, अचकामऊ मोड़, कोठी, ब्लाक-सिद्धौर, तहसील-हैदरगढ़ के उर्वरक प्रतिष्ठान पर जिला कृषि अधिकारी नें छपामारी की। इस कार्रवाई में कई शिकायते सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई।
जिला कृषि अधिकारी नें अवगत कराया कि श्रवण कुमार पुत्र शराम सागर निवासी, ग्राम/थाना कोठी,राम नरायन पुत्र छंगा लाल, निवासी ग्राम-इनायतपुर, थाना-कोठी, राजेश कुमार वर्मा पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम तपापुर नें लिखित रूप से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत की थी। शिकायत से सम्बंधित विक्रेता से मौके सन्तोषजनक उत्तर ना मिलने पर विक्रेता को स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों/अभिलेखों को उपलब्ध करानें के निर्देश दिए गए थे। विक्रेता का स्पष्टीकरण सन्तोषजनक ना होने की दशा में जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मेसर्स शिव खाद भण्डार, फुटकर उर्वरक विक्रेता, अचकामऊ मोड़, कोठी, विकास खण्ड-सिद्धौर, तहसील-हैदरगढ़ के विक्रेता शिव शरन मिश्रा पुत्र शिव बालक मिश्रा निवासी ग्राम-मारूफपुर, मोहम्मदपुर, ब्लाक-त्रिवेदीगंज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कोठी थाना में मामला दर्ज कराया है।
जिला कृषि अधिकारी नें जनपद के सभी विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिये कि कृषकों को निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के उर्वरक पीओएस मशीन से उनके फार्मर रजिस्ट्री/भूमि अभिलेख के आधार पर फसल की संस्तुत मात्रा में उपलब्ध कराये। जिसका पूर्ण विवरण बिक्री रजिस्टर में पूरा करें। अधिक दर पर बिक्री-टैगिंग की शिकायत की पुष्टि पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
कृषकों से अपील की गयी कि निर्धारित दर पर ही उर्वरक आवश्यकता के अनुरूप संस्तुत मात्रा में बिना किसी टैगिंग के निर्धारित दर पर प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर अथवा टैगिंग के साथ उर्वरक बेचा जाए तो उर्वरक कन्ट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।