तालाब में संदिग्ध अवस्था में उतराती मिली युवक की लाश

तालाब में संदिग्ध अवस्था में उतराती मिली युवक की लाश

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सोमवार दोपहर 12 बजे घर से निकले युवक की लाश उसके गॉव के बाहर स्थित तालाब में उतराती मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगो का मजमा लगने की सूचना के बीचे मौके पर पहुंची पुलिस नें लाश को तालाब से बाहर निकलवा कर छानबीन करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुआर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गॉव टेरा दौलतपुर निवासी राजन रावत (25) पुत्र दिनेश रावत सोमवार की दोपहर 12 बजे घर से निकला था। कुछ ही देर बाद उसकी लाश गॉव में स्थित तालाब में उतराता दिखने पर गॉव में सनसनी फैल गई। लोग तालाब पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें उसकी लाश को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया और छानबीन करने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी राम प्रकाश नें बताया कि किसान परिवार के राजन की लाश तालाब में उतराती मिली है, जो दो मासूम पुत्रियों का पिता था। उन्होंने कहाकि मामले की सभी पहेलुओं से जाँच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top