पुलिस भर्ती परीक्षा देकर भाई संग लौट रही अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर भाई संग लौट रही अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सुल्तानपुर जिले से पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा देकर भाई संग बाइक पर लौट रही अभ्यर्थी की असन्द्रा थाना क्षेत्र में टेम्पो की टक्कर से दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। एक भाई और 3 बहनों में मँझली युवती की मौत नें सड़क हादसों की बढ़ती तादात पर प्रशासन को चिंता करने का सन्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गॉव बैसनपुरवा की निवाससिनी सीमा पाल (20) पुत्री नवमीलाल पाल का पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा का सेंटर सुल्तानपुर जिले में पड़ा था। सोमवार को अपने इस परीक्षा को देकर नौकरी का सपना लिए सुल्तानपुर से भाई नितिन संग बाइक पर घर वापस लौट रही थी। दोपहर ढाई बजे असंद्रा थाना क्षेत्र में खुसे हटी गॉव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप बाइक की टेम्पो से भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सीमा और उसका भाई घायल होकर लहूलुहान हो गए। पुलिस नें दोनों भाई-बहन को उपचार के लिए पास के सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों नें सीमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नितिन को ईलाज के लिए भर्ती कर लिया। सीमा की मौत की सूचना मिलने पर परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। दूसरी तरफ पुलिस नें लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top