पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगेंगे लोक कल्याण मेले

पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगेंगे लोक कल्याण मेले

 

पथ विक्रेताओं को मिलेगा ऋण व अन्य योजनाओं का लाभ

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आगामी 30 जून तक विशेष अभियान का बाराबंकी में आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह नें बताया इस योजना के तहत सभी बैंक जिला समन्वयक के साथ लोक सभागार में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बैंको को यह निर्देश दिए गए कि उक्त अवधि में अधिक से अधिक लोन आवेदन को स्वीकृत करके लोन वितरित किया जाए। बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए। जिलाधिकारी नें यह भी निर्देश दिया कि स्वनिधि योजना के लाभार्थियों हेतु बैंक शाखा एक दिन एवं समय निश्चित करें ताकि वेंडर को लोन बार-बार बैंक ना दौड़ाए।
परियोजना अधिकारी डूडा संजय शुक्ला में बताया गया कि जनपद के सभी निकायों में स्वनिधि महोत्सव एक माह तक मनाया जा रहा है।बताया, योजना का विशेष अभियान चलाकर वेंडर को लाभान्वित करवाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top