साइकिल रेस प्रतियोगिता को भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने दिखाई हरी झंडी
June 7, 2026
साइकिल रेस प्रतियोगिता को भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने दिखाई हरी झंडी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर संचालित साइकिल अभियान के अंतर्गत जनपद बाराबंकी में खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा कर्रा नें हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। साइकिल रैली एवं प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश वर्मा कर्रा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए लगातार विभिन्न खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साइकिल अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खेल संस्कृति को मजबूत करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। इस अवसर पर खेलो इंडिया के कोच सुनील कुमार यादव,आर्चरी कोच कपिल वर्मा,क्रिकेट कोच मयंक द्विवेदी,हॉकी कोच विवेक सिंह औरहैंडबॉल कोच पंकज पांडेय सहित खेल विभाग अधिकारी, प्रशिक्षक, नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।