ई-रिक्शा पर लखपेड़ाबाग निवासिनी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात

ई-रिक्शा पर लखपेड़ाबाग निवासिनी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिन-दहाड़े एक महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात से बाजार में कोहराम मच गया। तहरीर मिलने पर पुलिस नें सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपी महिलाओ की पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग में लाल कोठी के समीप की निवासनी लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. सियाराम शुक्रवार को बस स्टॉप से बैट्री ई-रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी ई-रिक्शे पर सवार तीन महिलाओं के गिरोह नें पटेल तिराहा स्थित नाले के पास उनकी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। अपनी चेन गायब देख लक्ष्मी देवी के होश उड़ गए। घर पहुंचने के बाद उन्होने नगर कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के साथ बीच बाजार हुई इस वारदात सुनकर लोगो में अपने समान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top