विश्व पर्यावरण दिवस और योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृहद पौधरोपण
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नलकूप खंड, बाराबंकी परिसर में नवविकसित सरदार वल्लभभाई पटेल ईको पार्क, नवनिर्मित सभागार तथा केंद्रीय कार्यशाला का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मंत्री के साथ एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भुल्लान वर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें ईको पार्क में रुद्राक्ष का पौधा तथा केंद्रीय कार्यशाला परिसर में हरिशंकरी पौधों में पीपल, पाकड़ और बरगद का रोपित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।








