बाराबंकी में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग सक्रिय
June 5, 2026
बाराबंकी में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाला गैंग सक्रिय
सीएचसी से जारी प्रमाण-पत्र को सीएचसी अधिक्षक नें बताया फर्जी
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिले में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए कोर्ट का फैसला बदले जाने का एक मामलाे नें तूल पकड़ लिया है। जिला स्तरीय अधिकारियो से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र भेज कर पीड़ित लवकुश वर्मा ने न्याय की गुहार लगाई है। इस चर्चित कारनामे में तहसील नवाबगंज का नाम सामने आया है। विनीता पत्नी रामानंद को सीएचसी देवा से जारी हुए मेडिकल सर्टिफिकेट में 25 मार्च 2025 से 5 मई 2025 तक बुखार से पीड़ित बताया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसी मेडिकल सर्टिफिकेट को देवा सीएचसी अधीक्षक नें फर्जी करार दिया है। फार्मासिस्ट से मिली जांच आख्या के बाद सीएचसी अधीक्षक ने साफ शब्दों में लिखा है कि यह सर्टिफिकेट उनके अस्पताल से निर्गत नहीं किया गया है। जिले में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करने वाला गैंग के सक्रिय होने से सरकारी विभागों की मुश्किलें बढ़ने के साथ आमजन के लिए चिंता का सबब है।