बाइक से दवा लेने निकले अधिवक्ता के बीमार पुत्र का गोमती नगर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बाइक से दवा लेने निकले अधिवक्ता के बीमार पुत्र का गोमती नगर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गॉव के निवासी अधिवक्ता कृपाशंकर के पुत्र की बाइक लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास खड़ी मिली और कुछ दूर स्थित गोमती नगर रेलवे ट्रैक पर उसकी क्षत विक्षत लाश मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गॉव के निवासी कृपाशंकर तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र सलिल तिवारी बुधवार की दोपहर को बुखार और कमजोरी की हालत में बाइक से दवा लेने निकला था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों को चिंता सताने लगी। हर तरफ सलिल की खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। देर रात लखनऊ पुलिस से परिवार को सूचना मिली कि सलिल का शव गोमती नगर रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हलत में मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों नें सलिल की शिनाख्त की, जो पीली शर्ट और नीला लोवर पहनकर घर से निकला था। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सलिल की बाइक मिलने के बाद पुलिस नें मृतक के परिवार को सूचना दी थी। परिजनो के पहुंचने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। सलिल की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top