दरियाबाद में बोरी में मिली युवती की लाश, हत्या के खुलासा में जुटी पुलिस

दरियाबाद में बोरी में मिली युवती की लाश, हत्या के खुलासा में जुटी पुलिस

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र में मथुरानगर स्थित सरैया चमारन गॉव के पास रजबहा की पटरी के समीप झाड़ियों से उठती दुर्गन्ध से ग्रामीणों का उस तरफ ध्यान गया। पास जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए जब देखा कि एक बोरी में एक अज्ञात युवती की लाश जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। युवती की लाश मिलने से इलाके में दूर-दूर सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें फॉरेन्सिक टीम की मदद से जाँच शुरू की। देखा तो एक 18 वर्षीय युवती की लाश का मुँह पर बोरी ढकी हुई थी। लाश की हालत बता रही थी कि हत्यारो नें युवती की हत्या करके गुमनाम जगह फेंका और फरार हो गए। लाश छिपाने को कही दूर से लाकर फेके जाने का अनुमान लगाने वाली भीड़ तरह-तरह की चर्चा के साथ युवती की शिनाख्त की प्राथर्ना कर रही थी।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सरैया चमारन गॉव के पास झाड़ियों में मिली लाश एक युवती की है। इस लाश का ऊपरी हिस्सा बोरी में था, इससे प्रतीत होता है कि लाश को बोरी में रख कर यहां लाया गया था। फॉरेन्सिक टीम की जाँच कराने की बात करते हुए उन्होंने बताया कि लाश दो दिन से ज्यादा पुरानी हो चुकी है, पोस्टमार्टम हाउस भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top