गल्ला व्यवसाई के घर ढाई लाख नकदी समेत आभूषणो की चोरी से क्षेत्र में फैली सनसनी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। थानें से चंद कदमो की दूरी पर मंगलवार की रात गल्ला व्यवसाई के मकान की खिड़की तोड़ कर चोरो ने लाखो रूपये की चोरी के साथ कीमती आभूषणो पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सवेरे उठे परिवार नें जब सवेरे घर की खिड़की टूटी देखकर कर अपने रूपये और आभूषणों के रखे जाने पर नजर दौडाई तो उनके होश उड़ गए। चोर जीवन भर की कमाई को चोरी कर चुके थे। आस- पड़ोस के लोगो में इस घटना से सनसनी फैल गई सभी अपनी-अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित जताते नजर आए।







