दो मंजिला छत से गिरा युवक, मौत से परिवार में छाया कोहराम
June 3, 2026
दो मंजिला छत से गिरा युवक, मौत से परिवार में छाया कोहराम
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात छत पर सोने के बाद पानी पीने के लिए नीचे उतरने के दौरान युवक दो मंजिला छत के जीने से गिर गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गॉव कसियापुर मजरे गौरा गजनी निवासी नरेन्द्र वर्मा (39) पुत्र स्व. रामसुरेश वर्मा रोजाना की भांति दो मंजिला मकान के ऊपर की छत पर सोने गया था। रात साढ़े 12 बजे पानी पीने के लिए नीचे उतर ररते समय सीढ़ियों से पैर फिसला और नीचे लुढ़कता हुआ नीचे जा गिरा। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिजनो की नींद टूट गई सभी भागते हुए पहुंचे तो देखा नरेन्द्र लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल लें जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। एम्बुलेंस ईएमटी नें जाँच में उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें नरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। पेशे से किसान नरेंद्र की मौत से परिवार में शोक के बादल छा गए।