पीडब्लूडी की सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिक की मौत
June 3, 2026
पीडब्लूडी की सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिक की मौत
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के द्वारा लालपुर करौता में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में ठेकेदार नें बिहार प्रान्त के श्रमिकों को लगाया हुआ है। एक श्रमिक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद सीएचसी पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिए जानें से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के समस्तीपुर जिले के थाना बछवारा क्षेत्र के गंगासागर हथिया गॉव के निवासीरमेश सदा (40) पुत्र राम स्वरुप सदा को लखनऊ निवासी ठेकेदार सुनील चौधरी नें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गॉव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगाया हुआ था। काम के दौरान रमेश की अचानक तबियत बिगड़ने पर ठेकेदार नें उसे सूरतगन्ज सीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतक के एक परिजन नें बताया कि रमेश तीन नाबालिक बच्चो का पिता है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश के अंतिम संस्कार के लिए परिजन बिहार रवाना हो गए है।