बाइक सवार दो भाइयों को आवारा पशु टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर
June 3, 2026
दो भाइयों को आवारा पशु टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मंगलवार सवेरे लखनऊ जा रहे दो बाइक भाई सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को राहगीरों नें एम्बुलेंस से गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों नें एक को मृत घोषित करके दूसरे को ईलाज के लिए भर्ती कर लिया।
जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम अखाईयापुर निवासी शुभम चौरसिया (28) पुत्र रामबक्श चौरसिया अंकुर चौरसिया के संग मंगलवार सवेरे 6 बजे दोनों बाइक से लखनऊ के लिए निकले थे। लखनऊ – सुल्तानपुर एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आया आवारा पशु बाइक से भिड़ने से दोनों बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों नें दोनों घायलों को पास के सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों नें शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अंकुर का ईलाज जारी है। मृतक के शव का पुलिस नें पोस्टमार्टम कराया। शुभम की मौत के बाद उसकी एक पुत्र और दो पुत्रियां पिता की मौत का सदमा असहनीय पीड़ा के रूप में देखा गया। हर कोई बच्चों को ढाढ़स बँधाता नजर आ रहा था।