“असुर निकन्दन भय भंजन कुछ आन करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो”
बाराबंकी में जगह-जगह हुए भंडारो में गूंजे बजरंगबली के जयकारे
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। पूरे वर्ष में सबसे भीषण गर्मी के मौसम में पड़ने वाले ज्येष्ठ मास मे हनुमान जी की भक्ति के भक्तो द्वारा जगह-जगह आयोजित भण्डारो में भक्ति के साथ दान-पुण्य का बड़ा महत्व है। इन भण्डारो में शामिल होने वाले छोटे-बड़े का भेद भूल कर मानव सेवा का पाठ सीखते है। बाराबंकी में पांचवे बड़े मंगल पर हजारों भंडारे आयोजित हुए। जिनमें छोला-चावल, बूँदी का प्रसाद और पूड़ी-सब्जी आदि फलो का श्रद्धापूर्वक वितरण हुआ।
इस सुंदर संयोग में शहर में नाका सतरिख के पास पुरानी सब्जी मंडी के सामने बीएमडबल्यू ग्रुप द्वारा आयोजित भण्डारे में हजारों लोगो नें बजरंगबली की उपासना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें मुख्यरूप से सरदार चरनजीत सिंह, रविनन
खजाँची, पत्रकार विकास शुक्ला, डीसी श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता ‘किल्टू’, चरनजीत गाबा, रवि नाग चौरसिया, बृजेश सिंह, सुशील गुप्ता और विनोद गाबा समेत तमाम लोग शामिल हुए। जनप्रनिधियों में राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश सिंह यादव, नपा अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में लैय्या मंडी में रामभक्त हनुमान की पूजा-अर्चना और दर्शन कर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं मे प्रसाद वितरित करनें के साथ प्रसाद ग्रहण करनें वाले हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा। इस दौरान मुख्यरूप से मदन शुक्ला, अनुरुद्ध श्रीवास्तव, अनुराग त्रिवेदी, अजीत पाण्डेय और कृष्ण कुमार सहित तमाम भक्त मौजद रहे।