बाजार में बिकते मिले सडे-गले, कटे-फटे फल और हानिकारक खुली खाद्य सामग्री
June 2, 2026
बाजार में बिकते मिले सडे-गले, कटे-फटे फल और हानिकारक खुली खाद्य सामग्री
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। बाजार में ग्राहकों को धड़ल्ले से बेचे जा रहे कटे-फटे, सडे-गले फल, खुली खाद्य सामग्री और रंगीन आइसकैण्ड से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसी सामग्रियो की रोकथाम के लिए सरकार से जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिले निर्देश पर मंगलवार को हुई कार्रवाई में कई दुकानों पर मानक विहीन खाद्य सामग्री को जब्त करके नष्ट किया गया।
गर्मी के मौसम में फलो की बढ़ती मांग के बीच सड़े-गले, कटे फटे फलो और अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालें दुकानों पर डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम नें अभियान चलाकर छापामारी की। टीम नें जिले में 45 प्रतिष्ठानों पर छापामारी के दौरान संक्रमित और सड़ा हुआ 30 किलो खरबूजा, 10 किलो सेब, 24 दर्जन केला, 10 किलो पपीता और 15 लीटर रंगीन आइसकैन्डी घोल नष्ट कराया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषढी टीम नें लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया कि वे साफ सुथरे और प्राकृतिक रुप के फलो का ही सेवन करें। सावधानी बरतने के साथ कृत्रिम ढंग से प्रतिबंधित पदार्थो से पकाये गए फलो, रंगी हुई सब्जियों का व्यवसाय करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।