पूनम की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
May 22, 2026
पूनम की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला नें फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। पुलिस की सूचना पर मायका पक्ष उसकी ससुराल पंहुचा। जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गॉव की निवासिनी पूनम गौतम (35) पत्नी स्व. राजेश गौतम नें बृहस्पतिवार की शाम को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी होने के मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतका के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के खासी सराय निवासी पिता गिरधारी लाल को पूनम की मौत की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर गिरधारी और उसका भाई रामसागर परिजनों के संग पूनम की ससुराल पंहुचा तो वहाँ बेटी का शव देखते ही उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस नें परिजनों से पूछताछ के आधार पर बताया कि पूनम का 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके कोई औलाद नहीं थी। पांच वर्ष पूर्व उसके पति के मौत की मौत के बाद पूनम लखनऊ और बाराबंकी शहर के अलग स्थानो पर खाना बनाने की नौकरी करके अपना गुजारा करती थी। पूनम की ससुराल में उसकी सांस, स्वसुर और मानसिक रूप से अस्वस्थ देवर का परिवार था। खबर लिखें जाने तक पूनम की मौत के पीछे का रहस्य पहेली बना हुआ था।