झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज से श्यामलाल की मौत का परिजनों नें लगाया आरोप 

झोलाछाप डॉक्टर के ईलाज से श्यामलाल की मौत का परिजनों नें लगाया आरोप

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बुखार के मरीज को झोलाछाप चिकित्सक नें इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसके क्लिनिक पर युवक की मौत हो गई। परिजनों नें चिकित्सक को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नें परिजनों का शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पारा गॉव मजरे छेदा निवासी श्यामलाल गौतम (45) पुत्र स्व. लुल्हर गौतम को बुखार था। बृहस्पतिवार की शाम साईकिल से दवा लेने छबरापुर चौराहा पर स्थित क्लिनिक गया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामलाल की मौत की सूचना परिजनों को मिलने पर उन्होंने क्लिनिक पंहुचा कर चिकित्सक पर दो गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें गुस्साए परिजनों को शांत कराने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि श्यामलाल की मौत की तहरीर के आधार पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top