हथियार लैस नकाबपोश बदमाशाे नें किराना व्यवसाई परिवार को बंधक बनाकर लाखो लूटे

हथियार लैस नकाबपोश बदमाशों नें किराना व्यवसाई परिवार को बंधक बनाकर लाखो लूटे

 

तमंचे की नोक पर 12 लाख नगदी, 250 ग्राम सोने के आभूषण और 3 किलो चांदी लूट लें गए डकैत

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्वारी गॉव के चौराहा पर स्थित पुलिस पिकेट के नजदीक एक किराना दुकानदार के घर का पीछे का दरवाजा तोड़ कर आधा दर्जन नकाबपोश अंदर घुस गए। परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर उनकी पिटाई करके तिजोरी से लाखो कीमत के जेवरात और नकदी की लूट की सूचना पर एसपी नें पुलिस बल के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्याे के आधार पर जाँच के लिए टीमें गठित की।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्वारी गॉव के चौराहा पर घर के नीचे किराना की दुकान चलाने वाले अलोक जायसवाल बड़े व्यवसाई में शुमार है। बृहस्पतिवार की देर रात जब परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। इस बीच पीछे का दरवाजा तोड़ कर मकान के भीतर घुसे आधा दर्जन नकाबपोशो नें परिवार को बंधक मचा कर तांडव मचा दिया। अलोक और उसकी माँ नंदिनी के विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों नें तमंचे के बट से हमला करके घायल करके पूरे परिवार को गन पॉइंट पर लेकर हत्या की धमकी देते हुए तिजोरी की चाबी हासिल कर ली।तिजोरी में रखी 12 लाख की नकदी और लाखो कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर चंपत हो गए। बदमाशों के जाते ही हिमांशू के पुलिस और अपने परिचितो को घर हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना दी। डकैती की इस वारदात की सूचना पर पुलिस महकमा हरकत में आया और एसपी अर्पित विजय वर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी नें पुलिस बल और फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ घटना स्थल पर जाँच पड़ताल करके साक्ष्य एकत्रित किए। अपने एक वर्षीय मासूम पुत्र, पत्नी प्रियंका, बहन दीपिका और माँ नंदिनी के संग रहने वाले हिमांशू नें नकाबपोश बदमाशों के कृत्य की एसपी को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर की तिजोरी की चाबी लेकर बदमाशों नें उसमें रखे 12 लाख रूपये की नगदी 250 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी के साथ अन्य कीमती सामान की लूट लें गए। बदमाशों नें पूरे परिवार को तमंचे की नोक पर रख कर वारदात को अंजाम दिए जाने से व्यापारी और उसके सहमे परिवार को पुलिस के अधिकारियो नें ढांढस बँधाते हुए सुरक्षा का वादा का भरोसा देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

संदिग्धाे से की जा रही पूछताछ

 

किराना व्यपारी के घर हुई वारदात में करीबियों के होने का आसार जताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि हिमांशू नें मकान के निर्माण के लिए घर में रूपये रखे थे। इस बात कि परिवार के करीबियों को ही इसकी जानकारी थी। संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर उसने पूछताछ की जा रही है। उन्होंने नें वारदात से जल्द पर्दाफाश करने का दावा करते हुए कहा कि पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top