गर्भवती महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

गर्भवती महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी।. नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी टोला में बृहस्पतिवार की भोर कोहराम मच गया, जब एक गर्भवती महिला की मौत की खबर उसके परिजनो को पड़ोसियों से मिली। मायका पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौत की वजह तलाशने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर टोला बंकी क्षेत्र की निवासनी चांदनी (25) पत्नी सरवन के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंकी गॉव स्थित मायके में बृहस्पतिवार सवेरे कोहराम मच गया। जब चांदनी के मँझले भाई राजेंदर को पड़ोसियों से दिल दहला देने वाली सूचना मिली कि चांदनी की मौत हो गई है। ये समाचार सुनकर राजेंदर और उसका बड़ा भाई मिन्दर आवाक रह गए उन्होंने सरवन को तीन बार फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। मायका पक्ष नें मोहम्मदपुर ग्राम प्रधान को चांदनी की मौत की जानकारी दी। प्रधान नें मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचनें पर मायका पक्ष चांदनी की ससुराल पंहुचा जहाँ उसकी लाश जमीन पर लिटाई मिली, उसके गले पर निशान थे। मृतका के भाइयों नें पुलिस को बताया कि चांदनी का चार साल पहले प्रेम विवाह हुआ था, उसका एक तीन वर्षीय पुत्र समर और पांच महीने से गर्भवती थी।
पति सरवन नें पुलिस को बताया कि आज अल्ट्रा साउंड कराने की बात करने सवेरे घोसियाना गया था। जहाँ उसे डॉक्टर का पर्चा लानें के बाद अल्ट्रासाउंड करने का हवाला दिया गया। सवेरे आठ बजे जब घर जाकर पत्नी को बताया तो पत्नी नें देवा लें जाने की जिद की और गुस्सा होकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब पुत्र समर ने चाय मांगी तो कमरे की तरफ जाकर खिड़की से देखा तो चांदनी फंदे से लटकती दिखी। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लें गया, जहाँ चिकित्सकों नें अचेत चांदनी को जिला अस्पताल लें जाने की सलाह दी। सरवन नें बताया कि तब तक उसकी मौत का अंदेशा हो चुका था।
पुलिस सभी पहेलुओं को परख कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top