जमुरिया निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस 

जमुरिया निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली में पत्नी द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए गए व्यक्ति का शव जमुरिया नाले के पास मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में पटेल तिराहा के पास स्थित जमुरिया नाला के निर्माणाधीन पुल के नीचे एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। लोगो की भीड़ जुटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे आवास विकास और सिविल लाइन चौकी प्रभारी द्वारा शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त नगर कोतवाली क्षेत्र के कम्पनीबाग विशाल टेंट हाउस वाली गली में किराये के मकान में रहने वाले अब्दुल आरिफ (62) के रूप में हुई। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा बीती 24 जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि अब्दुल आरिफ पिछले कई वर्षो से मानसिकरूप से अस्वस्थ चल रहा था, जो मूलतः मैलारायगंज का निवासी है। जिसकी मौत के कारणों की जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार के लिए मैलारायगंज लेकर रवाना हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top