गणतन्त्र दिवस समारोह की भव्य परेड में पुलिस जवानो का शौर्य

गणतन्त्र दिवस समारोह की भव्य परेड में पुलिस जवानो का दिखा शौर्य

पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में राज्यमंत्री ने झंडा फहराकर ग्रहण किया परेड का मान-प्रणाम

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। 77वें गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी 2026) समारोह के अवसर पर बाराबंकी पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा परेड का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ. प्र. द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड को शपथ दिलाई गई। सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया। तथा परेड कमाण्डर द्वितीय उ. नि. स. पु. शमशुद्दीन अहमद व तृतीय परेड कमाण्डर उ. नि. स. पु. अमर सिंह रहे। परेड में कुल 09 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमाण्डर्स, विजेता टोली कमाण्डर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रिता रमाकन्ती देवी पत्नी स्व. राम चन्द्र निवासिनी ग्राम व पोस्ट हरख थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान परिचालक, रेडियो शाखा प्रेम चन्द्र आनंद को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक, थाना सतरिख पर नियुक्त आरक्षी प्रमोद सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा मु. आ. चालक कमलेश राम परिवहन शाखा को प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण), प्रभारी निरीक्षक थाना रामसनेहीघाट जगदीश प्रसाद शुक्ला को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ. नि. रेडियो विनोद कुमार दीक्षित को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, उ. नि. श्याम बाबू को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ. नि. उपेन्द्र यादव थाना सतरिख को प्रशंसा चिन्ह (रजत), उ.नि. हरेराम उपाध्याय, मु०आ० चालक सुनील दत्त तिवारी, मु० आ०चालक हौसिला प्रसाद को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top