स्कार्पियो ने मारी दो को टक्कर, एक की मौत
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। उन्नाव में मजदूरी करके लौट रहे बाइक सवारों को बीती 18 जनवरी की शाम जैदपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार काले रंग की स्कार्पियो ने टक्कर मारी थी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हुए थे। जिला अस्पताल से रेफर किए गए एक युवक की लखनऊ में मौत के बाद जैदपुर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार असंन्द्रा थाना क्षेत्र के तालाभारी गॉव के निवासी रामू वर्मा (45) पुत्र स्व. राम केतार वर्मा दो बच्चो का पिता था। परिवार के भरण पोषण के लिए किसानी से समय मिलने पर पेंटिंग का काम करता था। इसी पेंटिंग का काम करके अपने पड़ोस गॉव चन्द्रभानपुर गॉव के साथी सर्वेश रावत के साथ उन्नाव के संग बाइक से वापस लौट रहा था। बीती 18 जनवरी को उन्नाव से लौटते समय जैदपुर कस्बा भारत गैस एजेंसी के सामने तेज रफ्तार काली स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मारती हुई फरार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीररुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जैदपुर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में रामू की गंभीर हालत देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने गोमती नगर विभूति खण्ड स्थित परम् हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ बीती रात आठ बजे रामू की मौत हो गई। रामू की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।


