पान-मसाला की कालाबाज़ारी के खिलाफ फुटकर विक्रेता की शिकायत
ओवररेट का दुकानदार ने किया विरोध थोक विक्रेता ने की पिटाई
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। भारत सरकार द्वारा आगामी एक फरवरी से तम्बाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी को मंजूरी दी गई है। एक माह पूर्व हुई इस सरकारी घोषणा के बाद बीते 10 दिनो से तम्बाकू उत्पादों पर कालाबाज़ारी का ग्रहण लग गया है। मुनाफा कमाने के लिए शुक्रवार को एक होलसेलर ने पड़ोसी विक्रेता की पिटाई किए जाने की पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में धनोखर चौराहा पर एक होलसेलर द्वारा बीते 10 दिनों से तम्बाकू उत्पादों की कालाबाज़ारी की जा रही है। सोने-चांदी की तर्ज पर रोजाना दामों में बढ़ोत्तरी शुक्रवार को जमा किए गए तय रुपयों को लेकर थोक विक्रेता ने पड़ोसी फुटकर दुकानदार की लात घुसो से पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए अपने रूपये वापस दिलाने के साथ कालाबाजारी कर रहे दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई करने की तहरीर दी है।
साधारण गुटखा के 50-60 पीस के पैकेट पर थोक विक्रेताओं ने 30 रूपये तक बढ़ाने के साथ सिगरेट की प्रति पैक पर 10 रूपये तक काला – बाज़ारी किए जाने का विरोध दुकानदार को भारी पड़ गया। पूर्व में तय कीमत पर जमा रूपये का माल लेने गए दुकानदार से विवाद बढ़ने के बाद थोक विक्रेता ने उसकी पिटाई की गई। झगड़ा होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और तम्बाकू उत्पादों की कालाबाज़ारी का मामला उजागर हो गया। इस विवाद के चलते शहर के कई गुटखा दुकानदार कालाबाज़ारी से आहत होकर अपनी-अपनी दुकाने तक बंद कर दी है।