बाराबंकी जिला पंचायत को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसेवा के लिए मिली वैश्विक मान्यता

बाराबंकी जिला पंचायत को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र,

प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसेवा के लिए मिली वैश्विक मान्यता

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जिला पंचायत बाराबंकी के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। प्रशासनिक कार्यों में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए जिला पंचायत को ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) का अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह गौरवपूर्ण प्रमाणन इंटरनेशनल एक्रिडिटेशन फोरम (IAF) की आधिकारिक सदस्य संस्था VRC Certification Private Limited नें जारी किया है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश धर द्विवेदी, गुणवत्ता सलाहकार संस्था वेरडिक्ट सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी प्रमिला सिंह तथा गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपा। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ISO 9001:2015 प्रमाणन मिलना जिला पंचायत की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, पारदर्शिता और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही की प्रतिबद्धता को साबित करता है। इस व्यवस्था के लागू होने से अब आम नागरिकों को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और तकनीकी कार्यों को और अधिक मजबूती व गति मिलेगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत रंग

लाईसर्टिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने जिला पंचायत की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्याधिकारी पल्लवी यादव, अभियंता रवीन्द्र सिंह, नाजिर निखिल सिंह सहित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत को मिली इस उपलब्धि पर जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध वर्ग ने भी हर्ष जताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top