प्रियांशु गजेंद्र और तालिब नजीब को मिलेगा अवार्ड

मनु शर्मा हिंदी साहित्य अवार्ड से सम्मानित होंगे प्रियांशु गजेंद्र

तालिब नजीब कोकब को मिलेगा मजाज़ अवॉर्ड

02 अक्टूबर को कवि सम्मेलन व मुशायरा में बहेगी कौमी एकता की बयार, नामचीन शायर व कवि अपनी रचनाओं से बंधेंगे समां

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। प्रख्यात गीतकार एवं कवि प्रियांशु गजेंद्र को मनु शर्मा हिंदी साहित्य अवार्ड तथा देवा मेला आल इंडिया मुशायरा समिति के सचिव चौधरी तालिब नजीब कोकब को मजाज़ उर्दू साहित्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान गांधी जयंती पर होने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को गांधी भवन में 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले महात्मा गांधी सप्ताह की बैठक में कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मो. उमैर किदवई ने कही। इस बैठक में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया। बताते चले कि गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा 1978 से आयोजित होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आगामी 02 अक्तूबर को गांधी भवन में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें उर्दू शायरी और हिन्दी कविताओं की रसधारा से जनपदवासियों को सराबोर करने और अपनी रचनाओं को सुनाकर कौमी एकता को मजबूत करने का प्रयास करेगे। कार्यक्रम अध्यक्ष मो उमेर किदवई ने बताया कि बीते 47 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती सप्ताह को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें प्रख्यात कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र, मशहूर शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी (भोपाल), शोएब अनवर, सलीम सिद्दीकी, फैज़ खुमार, वकार बाराबंकवी, उस्मान मिनाई, फ़ैजान किदवई, असद उमर, योगेंद्र शुक्ल ‘मधुप’, अरविंद मिश्र, जितेंद्र श्रीवास्तव ‘जीतू’ जैसे कवि और शायर अपनी रचनाओं से आयोजन में समां बांधेंगे। उमेर किदवई ने बताया कि कवि सम्मेलन व मुशायरे की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। गांधी जयन्ती पर होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में साहित्य जगत की कई जानी मानी हस्तियां शिरकत कर चुकी है। खास बात यह है कि गांधी जयन्ती के कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का इंतजार जिले के साहित्यप्रेमियों के साथ ही कई कवियों व शायरों को भी होता है। इस बार 02 अक्टूबर को यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ हो रहा है। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, वासिक वारसी, मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्य, सत्यवान वर्मा, विनोद भारती, अशोक शुक्ला, रणंजय शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top