मिशन शक्ति फेज-5 के तहत 12वीं की छात्रा बनी प्रभारी निरीक्षक
कथनी_करनी न्यूज़ बाराबंकी। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-5 चलाया जा रहा है। इस मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोठी पुलिस द्वारा H.L.B. पब्लिक इण्टर कॉलेज की 12वीं कक्षा की होनहार छात्रा संजना को एक दिन के लिए प्रभारी कोतवाली बनाया गया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया साथ ही चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्बन्धी अपराधों, आपराधिक नियत्रंण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यातायात नियन्त्रण, कानून व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।