बाराबंकी में ₹4.41 करोड़ की लागत से बनेगा 250 क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार

बाराबंकी में ₹4.41 करोड़ की लागत से बनेगा 250 क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। शहर को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस पहला बहुउद्देशीय सभागार मिलने जा रहा है।
जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत ने शुक्रवार को ₹4.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 250 सीटों की क्षमता वाले अत्याधुनिक सभागार का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अधिकारियों के लिए तीन टाइप-4 आवासों की आधारशिला रखी गई और डिजिटल सुविधाओं से युक्त नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन भी किया।

 

प्रस्तावित सभागार को आधुनिक ऑडियो-वीडियो सिस्टम और आरामदायक बैठक व्यवस्था के साथ तैयार किया जाएगा। यहाँ सरकारी बैठकों, विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमिनार, राजनीतिक दलों की बैठकों और सामाजिक आयोजनों का संचालन आसानी से हो सकेगा।

 

वहीं, नए कॉन्फ्रेंस हॉल के शुरू होने से शासन और जिला प्रशासन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन बैठकों का संचालन अधिक प्रभावी होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद बाराबंकी में बड़े प्रशासनिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक और स्थायी मंच उपलब्ध हो जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top