चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, युवक के दोनों हाथ कटे, रेफर

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, युवक के दोनों हाथ कटे, रेफर

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रेलवे स्टेशन के यार्ड में बृहस्पतिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरने के चक्कर में हुई दुर्घटना में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवक गंभीर हालत में आरपीएफ को पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ लगभग कट जाने से काफी खून बह चुका था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सतरिख थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा निवासी विकास वर्मा (24) पुत्र रघुनंदन के रूप में हुई है। आरपीएफ का कहना है कि यह हादसा आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12558 से हुआ है। यह ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती है और यहां से बिना रुके गुजरती है। ट्रेन का स्टॉपेज न होने के कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने चलती ट्रेन से ही नीचे कूदने का प्रयास किया, जिसके चलते वह सीधे पटरियों की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक के दोनों हाथों में बेहद गंभीर चोटें थीं और वे शरीर से लगभग अलग हो चुके थे। अस्पताल में उसे प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद, हालत नियंत्रण से बाहर होने के कारण तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक इस ट्रेन में कैसे सवार हुआ और उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top