बाढ़ प्रभावित तटीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय जागरण मंच ने बांटे वस्त्र व खाद्यान्न, अगले हफ्ते लगेगा चिकित्सा शिविर

बाढ़ प्रभावित तटीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय जागरण मंच ने बांटे वस्त्र व खाद्यान्न, अगले हफ्ते लगेगा चिकित्सा शिविर

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के तटीय और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए राहत कैंपों की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में और मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वस्त्र व खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भवन भिखारी पुरवा, घाघरा के तटीय गांव बतनेरा और हेतमापुर धाम में विशेष कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भारी मात्रा में राहत सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों व बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार कपड़े और सभी बच्चों को बिस्कुट के पैकेट बांटे गए। अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय जागरण मंच पिछले दो दशकों से लगातार इस क्षेत्र में सहायता कैंपों की श्रृंखला चला रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अगले सप्ताह क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक विशाल निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों की टीम मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां देगी। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कमला प्रसाद विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुन्नू, राजेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव और एन के तिवारी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top