रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इकलौते मासूम के सिर से उठा पिता का साया
July 9, 2026
रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश, इकलौते मासूम के सिर से उठा पिता का साया
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। पंजाब प्रान्त के चंडीगढ़ जिले में प्राइवेट नौकरी करने वाले भदोही के एक युवक की रेल पटरी सिर धड़ से अलग मिली लाश मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतक युवक एक हफ्ते पहले छुट्टी पर अम्बेडकर नगर जिले स्थित घर आया था। इस हादसे की सूचना के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा गया।
जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के अम्बेडकर थाना क्षेत्र के मालिकपुर गाँव निवासी रमेश कुमार यादव (32), पुत्र त्रिवेणी यादव चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार शाम को वह चंडीगढ़ जाने के लिए जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए थे। बुधवार रात आठ बजे, बाराबंकी रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर नागेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सिर धड़ से अलग मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी नें निरीक्षण करके स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से जनरल रेल टिकट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन और ₹1400 नगद बरामद हुए। इन दस्तावेजों की मदद से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। गुरुवार सुबह 6 बजे मृतक के पिता त्रिवेणी यादव जो सेवानिवृत्त शिक्षक है बाराबंकी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बेटे रमेश के रूप में की। जवान बेटे का शव देख पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक मासूम बेटा छोड़ गया है। हादसे के बाद एक बात सामने आई है कि यात्रा के दौरान रमेश के पास जो बैग था, वह दुर्घटनास्थल से लापता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और लापता बैग की तलाश के साथ-साथ मामले की जाँच में जुट गई है।